आरा, दिसम्बर 11 -- बिहिया। निज संवाददाता बिजली विभाग ने चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर चोरी करते चार लोगों को पकड़ा गया है। इस मामले में जेई के बयान पर बिहिया थाना में एफआईआर दर्ज करायी गयी है। इस मामले में कौड़िया निवासी नन्हक सिंह के पुत्र वीरेन्द्र सिंह पर 11989 रुपये, शिवशंकर सिंह के पुत्र सुरेन्द्र प्रसाद सिंह पर 25536 रुपये, राजेश्वर साह के पुत्र श्रीभगवान साह पर 5381 रुपये, बंगाली यादव के पुत्र वीरेन्द्र यादव पर 7143 रुपये का जुर्माना किया गया है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर छानबीन जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...