बगहा, दिसम्बर 11 -- लौरिया,एक संवाददाता। विद्युत विभाग द्वारा लौरिया थानाक्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी की गई। छापेमारी में 22 व्यक्ति बिजली के पोल में टोंका फंसाकर विद्युत चोरी कर रहे थे और पूर्व में उनके द्वारा बिजली का बकाया बिल का भुगतान भी नहीं किया गया था। इनके विरुद्ध जुर्माना लगाते हुए कनीय अभियंता संजय कुमार सिंह ने स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इस बाबत जेई श्री सिंह ने बताया कि जिनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है उनमें लीपने गांव के इमरान खान पर 19776 रुपया जुर्माना लगाया गया है । वहीं व्यासपुर में राजेश राम पर 9803, सहुआटांड़ में छोटक मियां पर 17356 रुपया, रेयाज मियां पर 18470 , नसीम हक पर 7800, सिकटा में कमलकांत प्रसाद पर 20535, सिसई में सुभाष श्रीवास्तव पर 16242, बाला राउत पर 17606, उमरावती देवी पर 21235, लाकड़ मे...