चक्रधरपुर, सितम्बर 21 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। टोकलो थाना क्षेत्र के किमिरदा गांव के समीप स्थित जंगल में अज्ञात 35 वर्षीय महिला की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने महिला के सर को बुरी तरह से पत्थर से कूच दिया है। इससे महिला की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। वहीं शव को देखने से पता चल रहा है कि महिला की एक-दो दिन पूर्व हत्या की गई है। शनिवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने जंगल में महिला की लाश देखा। इसके बाद ग्रामीण एवं स्थानीय चौकीदार द्वारा इसकी सूचना टोकलो पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर टोकलो थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को बरामद किया। इधर, पुलिस ने कई गांवों के मुंडा एवं ग्रामीणों को बुलाकर महिला की पहचान कराने की कोशिश की। लेकिन अब तक महिला की पहचान नहीं हो पायी है। टोकलो पुलिस ने चक्रधरपुर अनुमंडल अ...