लखनऊ, जनवरी 6 -- लखनऊ। आशियाना के बंगला पुल पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में लगने वाली मंगल बाजार में सोमवार शाम दुकान के टोकन आवंटन को लेकर दुकानदार और समिति नेता के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि दुकानदार ने बेटों व कई अन्य लोगों के साथ मिलकर नेता को घेर लिए और टोकन न मिलने पर जान से मरवा देने की धमकी दी। घटना को लेकिर पीड़ित ने आशियाना थाने में शिकायत की है। मंगल बाजार के लिए करीब एक माह पूर्व स्थल आवंटित किया गया था। जिसमें दुकानदारों को चिन्हित कर स्थल आवंटन का जिम्मा शहीद अब्दुल रफीक खान साप्ताहिक बाजार दुकानदार कल्याण समिति को सौंपा गया। समिति द्वारा अभी 1566 दुकानदारों को चिन्हित कर स्थल आवंटन किया जा रहा है। सोमवार को समिति अध्यक्ष नदीम सिद्दकी पदाधिकारियों संग आवंटित दुकानदारों में दुकान लगाए जाने के लिए टोकन बांट रहे थे। आरोप है कि शाम करी...