मिर्जापुर, जनवरी 3 -- मिर्जापुर। विंध्याचल मण्डल के संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी राजेश्वर प्रताप सिंह शुक्रवार को अहरौरा, जमुई एवं चुनार के धान क्रयकेंद्र का निरीक्षण किए। उन्होंने सभी केंद्र प्रभारियों को टोकन के मुताबिक किसानों से धान खरीदने का निर्देश दिए। कहा कि इसमें लापरवाही की शिकायत मिली तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। आरएमओ ने सबसे पहले अहरौरा प्रथम व नवीन मंडी समिति के क्रयकेंद्र का निरीक्षण किए। अहरौरा प्रथम क्रयकेंद्र पर 154 किसानों से 785 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। इसके अलावा अहरौरा प्रथम ए रानीबाग क्रय केंद्र पर 188 किसानों से 1066 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। अहरौरा प्रथम बी क्रय केंद्र पर 108 किसानों से 726.16 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। वहीं चुनार प्रथम क्रय केंद्र पर 227 किसानों से 1297 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। आरएमओ रा...