गंगापार, अगस्त 12 -- नारीबारी, हिन्दुस्तान संवाद। रविवार रात टोंस नदी में नाव से मछली पकड़ने गया मछुआरा लापता हो गया था। दूसरे दिन सोमवार को उसकी नाव पलटी हुई मिली थी। मंगलवार को उसका शव मवैया कला गांव की सीमा में नदी के बीच पत्थर के पास फंसा मिला। सूचना पहुंचे परिजनों ने भी शव की शिनाख्त की। शंकरगढ़ थानांतर्गत गौरा लोहरा गांव निवासी 45 वर्सीय रामचरन नाव से रविवार की रात टोंस नदी में मछली मारने की बात कहकर घर से निकला लेकिन देर रात तक लौटा नहीं। परिजन रात और सोमवार को दिन में खोजबीन किए लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला। टोंस नदी पर बने पुल के पास पत्थर में फंसीं नाव पलटी मिली। सूचना पर चौकी इंचार्ज नारीबारी रमेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक आदित्य सिंह पुलिस बल के साथ टोंस नदी के आसपास खोज किए लेकिन पता नहीं चला। चौकी इंचार्ज ने उच्च अधिकारियों को ...