चाईबासा, फरवरी 6 -- चाईबासा, संवाददाता। शुक्रवार को मुखिया ललित होनहागा एवं ग्राम मुण्डा शशिभूषण हेस्सा की अध्यक्षता में टोंटो प्रखंड की कोंदवा पंचायत को बाल श्रम मुक्त पंचायत घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, केंजरा पंचायत के मुखिया लेबेया हेस्सा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसमें पंचायत समिति सदस्य इस्माइल सिंह दास ने बताया कि पंचायत को बाल श्रम मुक्त बनाने में पूरे समुदाय का विशेष योगदान रहा है। इस पहल का उद्देश्य 0 से 18 वर्ष के सभी बच्चों के कानूनी अधिकार सुनिश्चित करना है। ग्रामीणों ने बच्चों को बाल विवाह, बाल श्रम और नशापान जैसी कुरीतियों से बचाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि को वीईआर सौंपा गया। अब समुदाय को 0 से 18 वर्ष के सभी बच्चों की ट्रैकिंग करने की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि कोई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.