चाईबासा, फरवरी 13 -- चाईबासा। पेड़ से गिरकर से टोंटो थाना अंतर्गत पुरानापानी गांव का निवासी 16 वर्षीय संग्राम सुंडी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह लगभग सुबह 7 बजे संग्राम एक पेड़ पर चढ़कर डालियों को काट रहा था। उसी समय पैर फिसलने जाने से सिर के बल जमीन पर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे घटनास्थल से उठाकर सदरअ स्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाते ही सदर थाना पुलिस सदर अस्पताल आई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने ले गयी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...