रामगढ़, फरवरी 12 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड के टोंगी पंचायत में गुरुवार को वित्तीय साक्षरता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बैंकिंग को सुरक्षित और सुलभ बनाने के बारे में बताया गया। साथ ही डिजिटल युग में रंगोली और मेहंदी के कार्यक्रम करके केवाईसी, बैंकिंग फ्रॉड बचत और धोखा धड़ी से बचने के उपाय और अनजान लिंक को बचाने के उपाय बताए गए। डिजिटल ट्रांजिशन के दौर में सतर्कत रहने के लिए अपील किया गया। इस अवसर पर टोंगी पंचायत की मुखिया रिंकी देवी, स्वधार फाइनक्सेस से ट्रेनर चंदन कुमार, पंचायत सेवक, रोज़गार सेवक, पंचायत सहायक, बैंक ऑफ इंडिया के बीसी ओर सुलेखा देवी, अंजू देवी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...