लखनऊ, जनवरी 28 -- लखनऊ, संवाददाता। सुबह हुई बारिश के चलते जीसीआरजी ग्राउंड गीला होने के कारण बुधवार को इंडियन इलेवन क्रिकेट क्लब और यूथ क्रिकेट क्लब के बीचदूसरे दिन का मैच नहीं खेला जा सका। अंपायरों और कप्तानों की सहमति से हार- जीत का फैसला टॉस से हुआ। टॉस जीत कर इंडियन इलेवन ने 21वीं बाबू बनारसी दास क्रिकेट लीग बी डिवीजन ने फाइनल में जगह बना ली। बारिश के चलते दूसरे दिन बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबला नहीं खेला जा सका सका। बताते चलें कि बीते शनिवार को पहले दिन का खेल खत्म होने तक यूथ क्लब ने पांच विकेट खोकर 75 ओवर में 372 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में इंडियन इलेवन ने एक विकेट खोकर 14 रन बनाये थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...