फतेहपुर, फरवरी 12 -- फतेहपुर। बिना बाउंड्रीवा और सुरक्षा के उपाज नहीं होने के कारण लकन्नौज जिले में एक व्यक्ति टावर में चढ़ कर फांसी में लटक गया। दोआबा में भी अधिकतर मोबाइल टावरों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। कागजों में सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था लिखापढ़ी में लाकर एनओसी हासिल कर लिया गया लेकिन धरातल में स्थित एकदम उलट है। बस्तियों में लगे इन टावरों में बेरोकटोक व्यक्ति आ जा रहे हैं। गुरुवार को आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने ऐसे की कुछ स्थानों की पड़ताल की जिसमें सुरक्षा के दावों की पोल खुलती दिखाई दे रही है। पेश है एक रिपोर्ट.. विजयीपुर क्षेत्र के पहाड़पुर में पूर्व में टावर की सुरक्षा के लिए रेलिंग बनवाई गई थी लेकिन देखरेख के अभाव में यह वर्तमान में टूट चुकी है। नतीजतन इसमें मवेशियों की धूम रहती है। वहीं किशनपुर कस्बे के स्ट...