जौनपुर, नवम्बर 30 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जनपद सीमा पर आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र स्थित जिवली बाईपास मोड़ पर रविवार की सुबह एक कार का टॉयर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कार में सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी चोरसंड भेजा गया। जिसमें दो की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया। कार सवार अपने मित्र की बरात में शामिल होकर आजमगढ़ के हदिसा रामपुर से वापस प्रयागराज लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार कार सवार प्रयागराज जनपद के थाना घूमनगंज के राजपुर निवासी 24 वर्षीय आशुतोष कृष्ण पुत्र राजेश यादव, 25 वर्षीय अजय, 26 वर्षीय आकाश सिंह, 22 वर्षीय उज्जवल घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी चोरसंड ले जाया गया। जिसमें आकाश और उज्जवल की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल जौनपु...