हाजीपुर, दिसम्बर 5 -- हाजीपुर, नगर संवाददाता हाजीपुर-छपरा मुख्य मार्ग पर अंजानपीर बालू मंडी के पास टॉयर कबाड़ी गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, स्थानीय लोगों को आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार हाजीपुर-छपरा मुख्य मार्ग पर बालू मंडी के पास टॉयर कबाड़ी गोदाम में भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने नगर थाने एवं फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना पर नगर थाने की पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। तब तक कबाड़ी टॉयर गोदाम पूरी तरह से जलकर राख हो गया। कबाड़ी टायर गोदाम के पीछे पहले जंगल में आग लगी थी, जिससे आग की लपटे तेज हो गई और देखते ही देखते कबाड़ी टॉयर गोदाम को चपेट में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही कि आग कैसे लगी।

हिंदी ह...