मुंगेर, फरवरी 21 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर जिला के टॉप 10 वांछित अपराधी चंदन कुमार आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मुंगेर डीआईयू, जमालपुर थाना और एसटीएफ पुलिस की संयुक्त छापेमारी में जमालपुर से गिरफ्तारी की गयी है। तथा 7 वर्षों से पुलिस के आंखों में धूल झोंकने में कामयाब हो रहा था। चंदन पर हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित अन्य संगीन मामलों में कुल 5 कांड दर्ज है। इस बावत मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने शुक्रवार को बताया कि मुंगेर जिला में टॉप 10 अपराधियों में एक आदर्श थाना जमालपुर के छोटी गोविंदपुर निवासी स्व. बेचन प्रसाद यादव का पुत्र चंदन कुमार है। तथा चंदन पुलिस को चकमा देकर करीब 7 वर्षों से फरार चल रहा था। हालांकि इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी की जा रही थी। पुलिस से बचने के लिए अन्य राज्यों में छुपा बैठा था। लेकिन ...