किशनगंज, फरवरी 5 -- किशनगंज, संवाददाता। जिले में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। किशनगंज पुलिस एवं एसटीएफ की विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जिले के टॉप-10 कुख्यात अपराधियों में शामिल नकी अनवर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 04 फरवरी 2026 को किशनगंज थाना क्षेत्र से दबोचा गया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान नकी अनवर, पिता स्वर्गीय शमशुल हक, निवासी रानी, वार्ड संख्या-04, थाना-कोचाधामन, जिला-किशनगंज के रूप में हुई है। वह बहादुरगंज थाना कांड संख्या-326/25 में वांछित था। उल्लेखनीय है कि 20 जुलाई 2025 को बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-327ई के आजाद चौक के पास सब्जी व्यवसायी जंयतो बर्मन अपनी टाटा इंट्रा गाड़ी (डब्लूबी 73जी7015) से सब्जी लेकर अररिया जिला के जोकीहाट जा रहे थे। इसी दौरान उजले रंग की अर्ट...