मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- कटरा, एक संवाददाता । प्रखंड क्षेत्र के पहसौल निवासी श्याम सुंदर प्रसाद के पुत्र कृष्ण कुमार ने एसएससी सीजीएल में टॉप रैंक हासिल किया है। वह केंद्रीय सचिवालय दिल्ली में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर चयनित हुए हैं। कृष्ण कुमार सामान्य परिवार से आते हैं। इन्होंने फाइनल परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 3114 लाकर समाज का नाम रौशन किया है। कृष्ण ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ कड़ी मेहनत केा दिया। उनकी इस उपलब्धि पर जिला पार्षद नवीन कुमार उर्फ मिरचाई लाल, मुखिया कसीरन खातून, धर्मनाथ प्रसाद, आचार्य शत्रुघ्न शरण महाराज ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.