सीतामढ़ी, फरवरी 23 -- शिवहर। शिवहर जिले के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल काफी समय से फरार चल रहे आरोपी इसराफिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी शुभांक मिश्रा के निर्देशपर एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में जिला सूचना इकाई एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त इसराफिल पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना के राजपुर गांव के शेर अली मियां का पुत्र है। एसडीपीओ ने बताया कि वाकई गंभीर कांडों में वांछित था तथा लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक पूछताछ की गई है। पुलिस द्वारा उसे जेल भेज दिया गया है। मालूम हो कि गिरफ्तार इजराफिल सीवर थाने क्षेत्र में हुए एक डकैती कांड का भी अभियुक्त है। इसके अलावा अन्य कई कांडों में उसकी संलिप्त है उसकी गिरफ्तारी के लिए लगात...