वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 7 -- महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति ने अपने यहां के जिस मेधावी को विवि टॉप करने का शुभकामना संदेश भेजा, वह दुर्भाग्यवश इस दुनिया में ही नहीं रहा। कुछ महीने पहले ही बीमारी के कारण उसका निधन हो चुका है। राजकीय केजीके होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य अब कुलपति के इस शुभकामना संदेश के जवाब में ये दुखद सूचना भेजकर खुद द्रवित हैं। पश्चिमी यूपी के एकमात्र राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2021-22 के छात्र आशुतोष यादव ने पिछले वर्ष बीएचएमएस द्वितीय वर्ष की परीक्षा दी थी। बताया गया कि परीक्षा देने के बाद लिवर सिरोसिस से पीड़ित आशुतोष का निधन हो गया था। परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ तो कॉलेज प्रशासन को आशुतोष यादव के परीक्षा पास कर लेने की जानकारी मिली थी, लेकिन गुरुवार को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.