अयोध्या, दिसम्बर 14 -- अयोध्या। अयोध्या टॉपर कंपटीशन में नील विहार कालोनी के निवासी राकेश सिंह के पुत्र कक्षा तीन के छात्र आयुषमान सिंह ने टॉप करके अयोध्या जिले का नाम रोशन किया है। 2025 की यह स्पर्धा की मुख्य विशेषता बच्चों के मानसिक विकास उनकी मानसिक क्षमता कितनी अत्यधिक है। इससे संबंधित प्रश्न उत्तर बच्चों के सामने प्रस्तुत किया जाता है। 12 राउंड की इस कंपटीशन में आयुष्मान ने अंत तक सभी प्रश्नों के सही उत्तर देते हुए ब्रेनोब्रेन कंपटीशन में सफलता हासिल किया। आयुष्मान की माता बबीता सिंह ने बताया कि बचपन से आयुष्मान धार्मिक प्रवृत्ति का बच्चा रहा है। इसको हनुमान चालीसा, गीता और धार्मिक पुस्तक पढ़ने का भी शौक है। रामायण भी आयुष्मान पढ़ता है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...