रांची, मार्च 8 -- रांची, संवाददाता। रांची जिला में पहली बार टॉक टू डीसी कार्यक्रम हुआ। डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की वर्चुअल रूप से समस्याएं सुनीं और उसके समाधान के लिए दिशा-निर्देश दिये। शनिवार को समाहरणालय के एनआईसी सभागार में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। टॉक टू डीसी कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पेंशन, राशन, पानी एवं बिजली की समस्या से डीसी को अवगत कराया। सुदूर लापुंग प्रखंड के दानेकेरा पंचायत के महेंद्र महतो ने बताया कि उन्हें दो महीने से पेंशन नहीं मिल रहा है। डीसी ने सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को जांच करते हुए पेंशन भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। बुढ़मू प्रखंड के सारले पंचायत से आशीष बेसरा द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत जलापूर्ति के लिए लगाए गए पाइप के टूटने की समस्या बताई गई। इस संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.