मुरादाबाद, मई 16 -- आरआरके स्कूल में शुक्रवार को 'टैलेंट हंट शो' का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्या वंदना छाबड़ा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन करके किया। आयोजन नर्सरी से कक्षा पांच तक के छात्रों के बीच हुआ, जिसमें नृत्य कौशल में अविका, प्रिशा व नकुल ने बाजी मारी। गायन कौशल में ध्रुव, वरदान व अग्रिम ने स्थान प्राप्त किया। भाषण कौशल में सान्वी व आराध्या ने बाजी मारी । कविता कौशल में विशेष, अभ्युदय व गरिमा ने स्थान प्राप्त किया। कहानी कौशल में काश्वी, वमिका व इति मिश्रा ने बाजी मारी। वाद्य यंत्र में आरव व कैश्यु ने स्थान प्राप्त किया। क्यूब सॉल्विंग में यश व विहान विजेता रहे। प्रधानाचार्या ने बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि हमें अपनी प्रतिभा को छिपाना नहीं चाहिए बल्कि उसका प्रदर्शन करना चाहिए। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.