सहारनपुर, फरवरी 11 -- इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन कर टैलेंट हंट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आफिया खान समेत 25 प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कॉलेज परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों के एक हज़ार से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियागिताओं में प्रतिभाग किया था। बुधवार को कालेज परिसर में आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर कमिश्नर भानू प्रताप यादव ने कहा कि टैलेंट हंट जैसी प्रतियोगिता छात्रों के अंदर आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करती हैं। पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों को सही दिशा देने का भी काम करते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि वही बच्चे प्रतियोगिताएं जीतते हैं जो इनमें भाग लेते ...