प्रयागराज, दिसम्बर 1 -- प्रयागराज। रोटरी प्रयागराज की ओर से रविवार को सेंट जोसेफ कॉलेज में स्पार्क्स, टैलेंट हंट प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर स्तुति अग्रवाल ने किया। इस मौके पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, चित्रकला, गीत, कविता, फैंसी ड्रेस आदि प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि रेव. फादर वॉल्टर डी सिल्वा ने बच्चों की रचनात्मकता व क्लब के प्रयास की सराहना की। पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन गौरेश आहूजा, क्लब सचिव श्रुति शर्मा ने विचार व्यक्त किए। रोटेरियन तान्या अग्रवाल, रोटेरियन सीमा अग्रवाल, रोटेरियन अनिल अग्रवाल, रोटेरियन राहुल खरे, रोटेरियन अजय सिन्हा, रोटेरियन करण आहूजा, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन दिवाकर राय शर्मा, रोटेरियन अनुप्रति गोयल मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...