नई दिल्ली, फरवरी 5 -- India-US Trade Deal: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में टेलीफोन पर बात की। इसके बाद यूएस टैरिफ 50 प्रतिशत से घटकर 18 पर आ गया। दोनों देशों के बीच हुए व्यापार समझौते पर वाइट हाउस ने गुरुवार को बयान जारी किया है। इसमें दोनों देशों के लिए एक स्पष्ट जीत करार दिया है। वाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने सोशल मीडिया और प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से इस सौदे के रणनीतिक और आर्थिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मजबूत संबंधों का परिणाम बताया। इस समझौते की सबसे बड़ी शर्त ऊर्जा आयात से जुड़ी है। प्रेस सचिव लेविट के अनुसार, भारत ने रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद करने और इसके विकल्प के रूप में अमेरिका से ऊर्जा आयात बढ़ाने पर...