नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- जमात-ए-इस्लामी हिंद ने अमेरिकी टैरिफ में भारी बढ़ोतरी और देशभर में आई प्राकृतिक आपदाओं से हुई तबाही को गंभीर आर्थिक और मानवीय संकट बताया। जमात ने सरकार से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की। जमात के अध्यक्ष सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी ने शनिवार को मुख्यालय में आयोजित मासिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय व्यवसायों और बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति पर गहरी चिंता जताई। हुसैनी ने कहा कि अमेरिकी आयात शुल्क 50 प्रतिशत तक बढ़ने से श्रम प्रधान उद्योग तबाही के कगार पर हैं। सूरत के हीरा उद्योग, उत्तर प्रदेश के कालीन केंद्र और तिरुप्पुर के वस्त्र उद्योगों पर इसका खास असर पड़ा है। करीब 2,500 करोड़ रुपये के कालीन गोदामों में फंसे पड़े हैं और हजारों छोटे व्यवसाय बंद हो गए हैं। आंकड़ों के अनुसार, केवल वित्त वर्ष 2025 में ही 35,000 से अधिक ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.