मधेपुरा, अप्रैल 5 -- आलमनगर, एक संवाददाता प्रखंड के मक्का किसानों को अमेरिकी टैरिफ बढ़ने के कारण चिंता सताने लगी है। मक्का की फसल से बेहतर मुनाफा होने की उम्मीद लगाए किसान अब उसकी मांग कम होने और दाम गिरने की आशंका से परेशान होने लगे हैं। खेतों में लहलहाती मक्का की फसल को देख कर किसान उत्साहित हैं लेकिन उसकी मांग और भाव को लेकर उनके मन में भी कई सवाल खड़े होने लगे हैं। प्रखंड क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मक्का की खेती की जाती है। मक्का की फसल में किसानों को बड़ी लागत लगानी पड़ती है। लेकिन मक्का की फसल तैयार होने के बाद सरकार की ओर से मूल्य निर्धारण के बावजूद किसानों को हमेशा औने- पौने दामों पर फसलों को बेचने की विवशता बनी रहती है। कभी कभी मक्के भाव को लेकर ऐसी नौबत भी आ जाती है कि किसानों को मक्का की फसल बेचने पर लागत मूल्य भी नहीं निकल पाता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.