नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- ट्रेड वॉर का आगाज कर चुके अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब अपने फैसले का बचाव भी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि इन टैरिफ्स के चलते अमेरिका को हर रोज अरबों डॉलर की कमाई हो रही है। हाल ही में अमेरिका ने चीन के खिलाफ 104 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला किया है, जो मंगलवार आधी रात से प्रभावी हो गया है। ट्रंप ने टैरिफ के असर को 'विस्फोटक' करार दिया है। मंगलवार को वह व्हाइट हाउस में सांसदों, मंत्रियों समेत कई लोगों से बात कर रहे थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये टैरिफ अमेरिकी उद्योग को फिर से मजबूत करने के लक्ष्य के लिए जरूरी थे। ट्रंप पहले ही 60 देशों के खिलाफ बढ़े हुए टैरिफ की घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने कहा, 'इतना धन आ रहा है कि हमने पहले कभी नहीं देखा।' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप का कहना है कि टैरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.