नई दिल्ली, फरवरी 2 -- डोनाल्ड ट्रंप हमेशा चौंकाने वाले फैसले लेते रहे हैं। पहले उन्होंने चौंकाते हुए ही भारत पर टैरिफ लाद दिए थे और आज अचानक ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए इन्हें कम करने का ऐलान किया। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि अब भारतीय आयात पर 18 फीसदी का ही टैरिफ लगेगा। इस संबंध में पीएम नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद ट्रंप ने ऐलान किया है और इसकी पुष्टि खुद प्रधानमंत्री ने भी एक्स पर एक पोस्ट में की है। ट्रंप ने लिखा कि मेरी आज सुबह पीएम नरेंद्र मोदी से बात हुई। वह मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं और वह अपने देश के ताकतवर एवं सम्मानित नेता हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पोस्ट में टैरिफ घटाने की जानकारी बाद में दी है, लेकिन उससे पहले यह बताया है कि आखिर यह डील संभव कैसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.