मुरादाबाद, दिसम्बर 14 -- मुरादाबाद। कारोबार में कई बार बड़े जोखिम उठाने पड़ते हैं इस बात का प्रमाण मुरादाबाद के निर्यातकों ने जर्मनी के मेले में अपनी भागीदारी पक्की करके दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ लगने के बाद से कारोबार में बेतहाशा कमी और आने वाले समय में भी कारोबारी परिस्थितियां अनुकूल नहीं दिखने के बावजूद वह फरवरी के पहले हफ्ते में जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में आयोजित होने वाले एंबियांटे मेले में भाग लेने जा रहे हैं। अक्तूबर में आयोजित दिल्ली मेले के लगभग फ्लॉप चले जाने के चलते निर्यातक एंबियांटे फेयर में भाग लेने से हिचकिचाहट दिखा रहे थे, लेकिन, कारोबार में बड़ा जोखिम भी उठा लेने की बात को साकार करते हुए मुरादाबाद के सौ से अधिक निर्यातकों ने आयोजकों को पूरा पेमेंट चुकाकर फ्रैंकफर्ट के मेले में अपनी हिस्सेदारी फाइनल कर दी है।...