हरिद्वार, फरवरी 5 -- भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक समझौते को लेकर संत समाज में उत्साह का माहौल है। इस बीच, योगगुरु स्वामी रामदेव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अमेरिकी टैरिफ में कटौती कोई उपहार नहीं है, बल्कि यह भारत की बढ़ती ताकत का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फोन पर वार्ता के बाद टैरिफ 50 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत पर आ गया है, जिससे किसानों के साथ-साथ दूसरे क्षेत्रों को भी लाभ होगा। स्वामी रामदेव ने कहा कि आज भारत के पास आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक तीनों प्रकार की ताकत है। भारत का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं, इसलिए भारत की नीतियां और नीयत विश्व कल्याण के लिए हैं। इस समझौते से न केवल भारत, बल्कि अमेरिका और पूरी दुनिया को भी फायदा होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान...