नई दिल्ली, फरवरी 2 -- नई दिल्ली, एजेसी। वैश्विक व्यापार के मोर्चे पर भारत के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। अमेरिका ने भारतीय सामानों पर लगाए गए टैरिफ (आयात शुल्क) में कटौती करने की घोषणा की है। इस फैसले से पिछले कुछ समय से चुनौतियों का सामना कर रहे भारतीय निर्यातकों को न केवल बड़ी राहत मिली है, बल्कि अमेरिकी बाजार में 'मेड इन इंडिया' उत्पादों की धमक बढ़ने की भी पूरी उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस कटौती का सबसे सकारात्मक असर रत्न-आभूषण और फार्मा (दवा) क्षेत्रों पर देखने को मिलेगा। अमेरिका भारतीय जेनेरिक दवाओं और तराशे हुए हीरों का सबसे बड़ा खरीदार है। टैरिफ कम होने से इन उत्पादों की लागत घटेगी, जिससे अमेरिकी बाजार में इनकी मांग में भारी उछाल आने की संभावना है। इन क्षेत्रों को मिलेगा सीधा लाभ: रत्न और आभूषण: यह सेक्टर अमेरिकी टैरिफ से...