मुजफ्फर नगर, मार्च 22 -- हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक टैम्पो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। जिस कारण टैम्पो में मौजूद दो महिला सहित छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। ग्रामीणो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय उपचार के लिए भेज दिया। जबकि वाहन चालक फरार हो गया। देवबंद थाना क्षेत्र के गांव फुलास निवासी जगतसिंह अपनी पत्नी मुन्नी देवी बहन सुमन व दो साले मनोज व आकाश के साथ टैम्पो से भोपा अपनी रिस्तेदारी में जा रहे थे। छपार क्षेत्र मे हाईवे पर मेधपुर पुलिया के पास पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने टैम्पो मे टक्कर मार दी। जिस कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टैम्पो टकराने के कारण पलट गया। टैम्पो में मौजूद चालक सुशील और दोनों महिलाओं सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.