बांदा, मार्च 23 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा में टैबलेट वितरण में अनियमितता का आरोप लगाकर महाविद्यालय के एमएड के छात्रों ने हंगामा काटा। प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। कहा कि लैपटॉप वितरण योजना में अनियमितता की गई। अपात्र छात्रों का सूची में नाम डालकर लाभ दिया गया। पात्र लोग इससे वंचित रह गए। प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जाए। दोषियों पर कार्रवाई की जाए। छात्रों ने प्रकरण में एक आउटसोर्सिंग लिपिक की संलिप्तता बताई। छात्रों का आरोप है कि आउटसोर्सिंग लिपिक ने मनमानी करते हुए कुछ छात्रों को बिना किसी स्पष्ट कारण के सूची से बाहर रखा। ऐसे विद्यार्थियों को योजना का लाभ नहीं दिया गया, जिन्होंने पहले परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी। कुछ ऐसे विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी गई, जिन्होंने बाद में प्रवेश लिया। छात्रों की शिकायत पर प्राचार्य ने कहा कि निष्पक्ष जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.