फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 27 -- कंपिल। उत्तर प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत मंगलवार को क्षेत्र के युवाओं के सपनों को नई उड़ान मिली। श्री दफेदार सिंह कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। आधुनिक तकनीक का यह साधन पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मुख्य अतिथि पुखराज डागा, विशिष्ट अतिथि ऋषभ गुप्ता व नोहिल खान ने छात्र-छात्राओं को टैबलेट सौंपे। प्रबंधक नीलेश यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर और आधुनिक तकनीक का सहारा लेकर छात्र अपनी शिक्षा को और बेहतर बना सकते हैं। मुख्य अतिथि पुखराज डागा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर हाथ में तकनीक पहुंचाना है ताकि शिक्षा में कोई बाधा न आए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.