बगहा, दिसम्बर 18 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। ऊर्जा चोरी पर शिकंजा कसने के लिए विद्युत विभाग ने अब सख्त कदम उठाते हुए उपभोक्ता टैगिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चनपटिया क्षेत्र के सभी विद्युत उपभोक्ताओं को उनके सम्बंधित ट्रांसफार्मर से टैग किया जायेगा। टैगिंग के लिए सर्वे का कार्य भी शुरू हो गया है। इसकी जानकारी गुरुवार को चनपटिया के कनीय विद्युत अभियंता गुरुकेश शास्त्री ने दी। उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बिजली चोरी को रोकना और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाना है। जानकारी के अनुसार, सबसे पहले ट्रांसफॉर्मर पर लगे मीटर से जुड़े सभी उपभोक्ताओं की पहचान की जा रही है। चाहे उपभोक्ता स्मार्ट मीटर से जुड़े हों या नॉन-स्मार्ट मीटर से, सभी को उसी ट्रांसफॉर्मर के साथ टैग किया जा रहा है। इससे भविष्य में यदि किसी भी उपभोक्ता...