लखनऊ, जनवरी 8 -- कार्रवाई लखनऊ। प्रमुख संवाददाता नगर निगम में टैक्स वसूली को लेकर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने वसूली में गंभीर लापरवाही बरतने वाले पांच पीसीएस अधिकारियों सहित कुल सात अफसरों का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं। समीक्षा बैठक में इन अधिकारियों के क्षेत्रों की वसूली बेहद कम पाई गई, जिससे नगर आयुक्त खासे नाराज नजर आए। जिन पीसीएस अधिकारियों का वेतन रोका गया है, उनमें एसडीएम रामेश्वर प्रसाद, विकास सिंह, विनीत सिंह, संजय यादव और आकाश कुमार शामिल हैं। ये सभी जोनल अधिकारी का भी चार्ज संभाल रहे हैं, इसके बावजूद टैक्स वसूली में इनका प्रदर्शन बेहद खराब पाया गया। इसके अलावा जोन-1 के जोनल अधिकारी ओपी सिंह और जोन-6 के जोनल अधिकारी अमरजीत यादव का भी वेतन रोक दिया गया है। 20 से ज्यादा टैक्स इंस्पेक्टरों को चेत...