लखनऊ, फरवरी 5 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता हाउस टैक्स कलेक्शन में लक्ष्य से पिछड़ने वाले इंस्पेक्टर सस्पेंड होंगे। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बीती बुधवार रात सभी टैक्स इंस्पेक्टरों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में नगर आयुक्त ने कलेक्शन की प्रगति पर नाराजगी जताते हुए सभी टैक्स इंस्पेक्टरों को शनिवार तक हाउस टैक्स कलेक्शन में सुधार लाने की चेतावनी दी है। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि तय समयसीमा तक वसूली में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर शनिवार को संबंधित कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई भी होगी। 8 से ज्यादा टैक्स इंस्पेक्टर कार्रवाई की रडार पर हैं। इन सभी के काम की नियमित समीक्षा की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.