फिरोजाबाद, फरवरी 21 -- सुहागनगरी में टैक्स वसूली के दौरान किसी भी भवन एवं प्रतिष्ठान स्वामियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। यदि वसूली के दौरान किसी भी उपभोक्ता को दिक्कत है तो वह तत्काल नगर निगम अथवा अपने मोबाइल के माध्यम से संपर्क करके अपना समाधान कर सकता है। नगर आयुक्त ऋषि राज द्वारा गुरुवार को नगर निगम के जीवाराम हाल में आयोजित वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। वार्ता के दौरान सहायक नगर आयुक्त के अलावा जोनल सेनेटरी ऑफिसर भी मौजूद थे। नगर आयुक्त ने कहा कि किसी भी शहर के विकास की नींव राजस्व वसूली पर टिकी होती है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार शहर में अधिक से अधिक टैक्स वसूली पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासनादेश के अनुसार सभी घरेलू एवं प्रतिष्ठानों पर टैक्स निर्धारण किया गया है। उन्होंने बताया कि शासन की नीति है कि प्रत्येक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.