हल्द्वानी, दिसम्बर 16 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। नगर निगम की टैक्स वसूली को लेकर व्यापारियों की बढ़ती चिंताओं के बीच कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने समाधान का आश्वासन दिया है। मंगलवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल (ग्रामीण इकाई) के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से मुलाकात कर टैक्स वसूली पर आपत्ति दर्ज कराई। व्यापारी प्रतिनिधियों ने विधायक को बताया कि सरकार द्वारा नगर निगम क्षेत्र में 10 वर्षों तक टैक्स न लेने का आश्वासन दिया था, जिस अमल होना चाहिए। उन्होंने टैक्स वसूली को तत्काल रोकने की मांग करते हुए कहा कि वर्तमान व्यवस्था से छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि वह शीघ्र ही इस विषय पर मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि व्यापारी प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री के साथ बैठक कराई...