कानपुर, जनवरी 16 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। टैक्स बार एसोसिएशन की शुक्रवार को एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड वन आरएस विद्यार्थी के साथ बैठक हुई। प्रतिनिधिमंडल ने कमिश्नर को ज्ञापन देकर कई समस्याओं से अवगत कराया। धारा-161 के तहत दिए गए प्रार्थना पत्रों के समय पर निस्तारण न होने पर भी नाराजगी जताई है। कई मामलों में प्रार्थना पत्र लंबित रहने से व्यापारियों को अपील का सहारा लेना पड़ रहा है। पैन इंडिया आधार पर खातों से वसूली के बाद रिफंड केवल पंजीकृत फर्म के खाते में करने की शर्त को व्यापारियों ने अन्यायपूर्ण बताया है। यहां हरिओम गुप्ता, पंकज श्रीवास्तव, राजेश कुरील आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...