वाराणसी, जनवरी 6 -- वाराणसी। नगर निगम प्रशासन ने जलकर, सीवरकर बकाया जमा न करने पर सोमवार को सप्तसागर में मकान नंबर के. 61/118-ए का सीवर कनेक्शन काट दिया। भवन स्वामी पर एक लाख 79 हजार 316 रुपये बकाया है। इसमें एक लाख 14 हजार 83 लाख रुपये गृहकर है जबकि 50865 रुपये जलकर और 14343 रुपये सीवरकर बकाया है। नगर निगम के अनुसार कई बार नोटिस देने के बाद भी भवन स्वामी टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...