धनबाद, फरवरी 19 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता नगर निगम को प्रॉपर्टी टैक्स नहीं देने पर शहर में डीएवी ग्रुप के चार स्कूलों का बैंक खाता फ्रीज करते हुए नगर निगम ने बकाया राशि निगम के खाते में करने का निर्देश दिया है। डीएवी पब्लिक स्कूल कोयलानगर, डीएवी बनियाहीर, डीएवी अलकुसा और डीएवी कुसुंडा पर निगम का लगभग 65 लाख रुपए बकाया है। बकाया वसूली के लिए ही निगम ने एकाउंट पर रोक लगा दी है। नगर निगम की ओर से डीएवी ग्रुप के चार स्कूलों को बार-बार बकाया प्रॉपर्टी टैक्स देने के लिए नोटिस दिया जा रहा था। नोटिस के बावजूद टैक्स नहीं मिलने पर निगम ने स्कूल के एकाउंट को फ्रीज करने के लिए संबंधित बैंक को पत्र लिख कर बकाया राशि निगम के खाते में ट्रांसफर करने का निर्देश दिया है। नगर निगम एक्ट के अनुसार प्रॉपर्टी टैक्स बकाया रखने पर निगम किसी भी बकायेदार के बैंक ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.