मुजफ्फरपुर, मई 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिना टैक्स दिए पानी का कारोबार करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने डंडा घुमाना शुरू किया किया। इसको लेकर शुक्रवार से विशेष अभियान चलाया गया। पहले दिन के अभियान में मोतीझील, कल्याणी, बैंक रोड, जूरन छपरा, महेश बाबू चौक, इमलीचट्टी और स्टेशन रोड में कार्रवाई करते हुए पानी के जार या कंटेनर लदे सात गाड़ियों को पकड़ा गया। तीन कारोबारियों ने तत्काल टैक्स भर कर गाड़ियां वापस लीं। अन्य गाड़ियों को जब्त कर निगम परिसर लाया गया। दरअसल पूर्व में ही नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने बिना टैक्स दिये या निबंधन कराये बगैर पानी का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए थे। अधिकारियों के मुताबिक बकाया टैक्स जमा करने पर संबंधित गाड़ियों को छोड़ दिया जाएगा। अभियान में पाइपलाइन इंस्पेक्टर धर्मेंद्र चौधरी, गरीबनाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.