समस्तीपुर, मार्च 6 -- समस्तीपुर। पंचायत से नगर निगम में शामिल मिथिला नगर के लोग जर्जर सड़क, जलजमाव और कूड़ा उठाव जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब से नगर निगम में यह मोहल्ला शामिल हुआ, कभी कूड़ा का उठाव नहीं हुआ। इनका दर्द है कि वे तीन वर्षों से टैक्स दे रहे हैं लेकिन जनप्रतिनिधि और पार्षद उनकी समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हैं। झाड़ू भी मोहल्ले में महीने में कभी-कभार ही लगता है। बरसात के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है। लोग बरसात से पूर्व यहां नाला और सड़क का निर्माण चाहते हैं। हर के उत्तर की ओर से समस्तीपुर-पूसा मार्ग व दक्षिण की ओर से ताजपुर रोड के मध्य धरमपुर में 20-22 परिवारों की डेढ़ सौ लोगों का मुहल्ला परेशानियों का शिकार है। यह कॉलोनी शहर में मिथिला नगर से जानी जाती है। स्थानीय लोग इस नाम को निगम से रजिर्स्ड करने की बीते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.