मुरादाबाद, फरवरी 21 -- टैक्स विभाग की टीम के साथ मारपीट व पार्षद पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने के मामले में समझौते के प्रयास भी शुरू हो गए हैं। शनिवार को कांग्रेसी पार्षद नेता प्रतिपक्ष अनुभव मेहरोत्रा के नेतृत्व में कैंप आफिस पहुंचे। महापौर से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि जल्द मसले को आपसी बातचीत के जरिए निपटा लिया जाएगा। 19 फरवरी को नगर निगम की टैक्स टीम मुगलपुरा क्षेत्र में बकाया वसूली के लिए पहुंची थी। बन्ने बेग के भवन पर करीब 1.47 लाख रुपये बकाया थे। भुगतान के लिए कहने पर विवाद बढ़ गया था। टैक्स टीम के साथ मारपीट की गई थी। मामले में पार्षद कमर सलीम व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नेता प्रतिपक्ष अनुभव मेहरोत्रा ने बताया कि पार्षद ने घटना पर खेद जताया है। दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास हो रहे हैं।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.