मुरादाबाद, फरवरी 22 -- टैक्स विभाग की टीम के साथ मारपीट व पार्षद पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने के मामला गर्माता जा रहा है। सोमवार को कांग्रेस पार्षद नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल व महापौर विनोद अग्रवाल के साथ वार्ता करेंगे। इसके बाद भी समझौता नहीं होता है तो पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के अनुसार आगे की योजना बनाई जाएगी। इससे पूर्व शनिवार को कांग्रेस के पार्षद नेता प्रतिपक्ष अनुभव मेहरोत्रा के नेतृत्व में कैंप आफिस पहुंचे थे। महापौर से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी थी। मोबाइल पर वार्ता के दौरान उन्होंने मसले को बातचीत के जरिए निपटाने का आश्वासन दिया था। कांग्रेस पार्षद अनुभव मेहरोत्रा ने बताया कि सोमवार को नगरायुक्त व मेयर से मुलाकात की जाएगी। मसले को निपटाने के संबंध में वार्ता की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि मसला निपट जाएगा। 19 फरवरी को नगर नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.