गाजीपुर, मार्च 23 -- रेवतीपुर। सुहवल थाना क्षेत्र के ताडीघाट स्थित एक कूलर फैक्ट्री पर छापा मारकर राज्य कर विभाग ( सेल टैक्स) का दस लाख कर ना जमा करने पर फैक्ट्री के संचालक संतोष सिंह को गिरफ्तार कर लिया। तहसीलदार राम नारायण वर्मा के नेतृत्व में टीम ने एक चार पहिया वाहन को भी जप्त कर लिया। तहसीलदार ने बताया कि ताडीघाट में एक कूलर फैक्ट्री है,जिसके संचालक संतोष सिंह पर राज्य कर ( सेल टैक्स) का करीब सात लाख का बकाया था,जो बढकर करीब दस लाख हो गया था। उक्त फैक्ट्री के संचालक के द्वारा बकाया कर जमा करने में हीलाहवाली की जा रही थी। यही नहीं तहसील प्रशासन के द्वारा कई बार नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन निर्धारित समय के बाद भी बकाया जमा नहीं किया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार जीतेंद्र कुमार, क्षेत्रीय अमीन प्रभात आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.