हमीरपुर, नवम्बर 26 -- मुस्करा। दिल्ली चलने वाली प्राइवेट बसें व्यापारियों के लिए टैक्स चोरी का माध्यम बन गई है। बसें बिना परिवहन विभाग की अनुमति के चलती है और व्यापारी इन बसों में टैक्स चोरी का सामान लाते रहते हैं। केंद्र सरकार द्वारा देश भर में जीएसटी लागू कराने के बाद भी टैक्स चोरी के मामलों पर लगाम नहीं लग पा रही है। इसी क्रम में बीती रात को सेल टैक्स विभाग की टीम ने दिल्ली से महोबा जा रही डबल डेकर बस को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा। जिसको मुस्करा नवीन गल्ला मंडी के अंदर खड़ा करा दिया है। जिनमें लाखों रुपयों का माल टैक्स चोरी कर ला रहे थे। विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर प्रियदर्शी ने बताया कि कल रात चेकिंग के दौरान इस डबल डेकर बस को पकड़ा था। जिसको मुस्करा मंडी खड़ा करा दिया गया है। जिसका कल भौतिक निरीक्षण कर कार्यवाही की...