नई दिल्ली, फरवरी 1 -- Budget 2026: इनकम टैक्स के मोर्चे पर बजट में बड़े ऐलान हुए हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि इनकम टैक्स एक्ट, 2025, 1 अप्रैल से लागू होगा। इसके नियम और टैक्स रिटर्न फॉर्म जल्द ही नोटिफाई किए जाएंगे। आइए जानते हैं कि टैक्सपेयर्स के लिए कौन-कौन से बड़े ऐलान हुए हैं।31 मार्च तक बढ़ी रिवाइज्ड रिटर्न की डेडलाइन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मामूली फीस देकर रिवाइज्ड इनकम टैक्स (I-T) रिटर्न फाइल करने की समय सीमा 31 दिसंबर से बढ़ाकर 31 मार्च करने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने FY27 के बजट में छोटे टैक्सपेयर्स के लिए नियम-आधारित ऑटोमेटेड प्रोसेस का भी प्रस्ताव दिया।मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के अवार्ड पर छूट वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार, मोटर दुर्घटना दावा ट्रिब्यूनल द्वारा दिए गए अवॉर्ड को इनकम टैक्स से छूट देने का प्रस्ताव कर ...