मुरादाबाद, नवम्बर 30 -- हाउस और वाटर टैक्स के बकाएदारों के खिलाफ नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर टैक्स विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार करना शुरू कर दिया है। बड़े बकाएदारों की सूची तैयार की जा रही है। टॉप 50 बकाएदारों व डिफाल्टरों के नाम गत वर्ष की भांति सार्वजनिक किए जाएंगे। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने सभी बकाएदारों से जल्द अपने बिलों को जमा किए जाने की अपील की है। यह भी कहा कि नाम सार्वजनिक किए जाने के साथ ही प्रापर्टी को सील किए जाने की भी कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त के सख्त रुख से टैक्स के बड़े बकाएदारों में हड़कंप मचा हुआ है। जलकल और कर-वसूली विभाग ने सभी वार्डों से बकाए का पूरा जेखा-जोखा एकत्र कर लिया है। टैक्स विभाग की टीम बकाएदारों की जांच कर नई डिफाल्टर सूची तैयार कर रही है। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि इस बार भी उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.